You are currently viewing पीबीएम में मरीज परेशान,रेजीडेंट ने किया कार्य का बहिष्कार,जाने वजह

पीबीएम में मरीज परेशान,रेजीडेंट ने किया कार्य का बहिष्कार,जाने वजह

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पीबीएम में सीनियर रेजीडेंट के हड़ताल पर चले जाने के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं। सीनियर रेजीडेंट के साथ-साथ पीजी स्टूडेंट भी हड़ताल पर चले गए है। अब मोर्चा फैकल्टी के डॉक्टरों ने संभाला है। मामला उदयपुर से जुड़ा है। जहां पर सीनियर रेजीडेंट की करंट लगने से मौत हो गयी थी। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद उदयपुर के रेजीडेन्ट्स ने कुछ मांगे रखी थी।

 

लेकिन सुनवाई नहीं होने से अब मामला प्रदेश को प्रभावित करने वाला बन गया है। आरोप है कि सरकार सुनवाई नहीं कर रही है, इसलिए आंदोलन प्रदेशव्यापी बन गया है। जिसके चलते आज बीकानेर में रेजीडेंट ने पूरे दिन कार्य का बहिष्कार कर दिया है। जिसके चलते पीबीएम में मरीज भी परेशान होते दिखें हालांकि सीनियर डॉक्टर ने मोर्चा संभाला हुआ है।