गाय को बचाते समय पलटी पिकअप,नीचे आ जाने से युवक की मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाय को बचाने के चक्कर में पिकअप के पलट जाने और युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर थाना क्षेत्र में नाईयों की बस्ती से कुछ सो मीटर आगे मेघासर रोड़ पर 19 अक्टूबर की है। इस सम्बंध में चोरू खां ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका भतीजा सलमान खा पिकअप लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक आगे गाय आ गयी। गाय को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। पिकअप के पलटने से सलमान गाड़ी के नीचे फस गया और मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!