अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई छह बाइक के साथ एक गिरफ्तार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में बढ़ती बाइक चोरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देशों पर नयाशहर पुलिस टीम ने थानाधिकारी कविता पुनिया के नेतृत्व में की है। इस सम्बंध में 24 सितंबर को परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 9 सितंबर को उसकी बाइक नत्थुसर गेट क्षेत्र से चोरी हो गयी थी। जिस पर पुलिस टीम मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला और संदिग्धों को चिन्हित किया। जिसके बाद पुलिस टीम ने मनीष कुम्हार के नाम के युवक को दस्तयाब किया और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात केा स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 6 बाइक बरामद की है। जिसमें स्पेलंडर प्लस,प्लसर,स्पलेंडर प्रो शामिल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!