बीकानेर में स्कूलों को लेकर अब आया ये आदेश

 

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेशभर में सर्दी का सितम जारी है। 11 जनवरी को बच्चों की छुट्टियां खत्म हो गयी। जिसके बाद आज 12 जनवरी को रविवार के चलते अवकाश था। इसी बीच आज दोपहर को शिक्षा विभाग ने सर्दी के मद्देनजर स्कूलों में छुट्टी व समय परिवर्तन को लेकर कलक्टर को अधिकृत किया था। शिक्षा विभाग के आदेश के बाद प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में छुटïटी की घोषणा कर दी गयी है। कई जिलो में एक दिन तो कई जिलों में दो दिनों का अवकाश घोषित किया है। इसी बीच बीकानेर कलक्टर नम्रता वृष्णि ने भी स्कूलों को लेकर एक आदेश जारी किया है। आदेशों के अनुसार स्कूलों में  छुट्टी नहीं होगी बल्कि स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। कल 13 जनवरी से बीकानेर में स्कूलों का समय सुबह 10 से 3 बजे होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!