You are currently viewing दिल्ली से खबर: सीएम आतिशी के आवास को किया सील,सामान निकाला बाहर,पढ़ें खबर

दिल्ली से खबर: सीएम आतिशी के आवास को किया सील,सामान निकाला बाहर,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दिल्ली से बड़ी खबर सामने आयी हे। जहां पर सीएम आतिशी के आवास को सील कर दिया है। पीडब्ल्युडी के अधिकारियों ने घर को सील कर दिया है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 अक्टूबर को आवास खाली किया था। दो दिन पहले ही आतिशी इसमें रहने आई थीं। पीडब्ल्युडी के अधिकारी सुबह सीएम आवास आए थे। उनके मुताबिक, घर का हैंडओवर करने में नियमों का पालन नहीं किया गया था। आतिशी के पास इस घर की चाबियां थीं, लेकिन उन्हें घर अलॉट किए जाने के आधिकारिक दस्तावेज नहीं दिए गए थे। अधिकारियों ने दोपहर तक घर की चाबियां ले लीं।
इसे लेकर सीएम ऑफिस ने कहा, इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को उसका घर खाली करने को कहा गया है। एलजी ने भाजपा के कहने पर जबरदस्ती आतिशी का सामान घर से बाहर निकाला।