चन्द्रमा की किरणों से आज बरसेगा अमृत,जाने क्या है रोशनी में खीर रखने का महत्व

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज देशभर में शरद पूर्णिया है। शरद पूर्णिमा का पर्व बेहद खास है। इस दिन को कोजागरी पूर्णिमा, रास पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन चंद्रमा की रोशनी में खीर रखते हैं और बाद में उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी की समुद्र मंथन से उत्पत्ति शरद पूर्णिमा के दिन ही हुई थी। इसलिए इस तिथि को धन-दायक भी माना जाता है मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और जो लोग रात्रि में जागकर मां लक्ष्मी का पूजन करते हैं, वे उस पर अपनी कृपा बरसाती हैं और धन-वैभव प्रदान करती हैं।
शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ होता और पृथ्वी पर चारों चंद्रमा की उजियारी फैली होती है। धरती जैसे दूधिया रोशनी में नहा जाती है। माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत की बरसात होती है, इसलिए रात्रि में चांद की रोशनी में खीर रखने की परंपरा भी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!