नयाशहर पुलिस की कार्रवाई:75 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

-थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने की कार्रवाई
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नयाशहर पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की हे। पुलिस टीम ने आईजी बीकानेर रेंज ओमप्रकाश पासवान व एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशों पर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने की यह कार्रवाई की हे। इस सम्बंध में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि नशीले पदार्थो के खिलाफ धरपकड़ के तहत थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया। जिसके बाद संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गयी। इस दौरान 2 अक्टूबर को गश्त के दौरान चौखुंटी पुलिस के नीचे दबिश दी गयी। पुलिस ने मौके से 75 ग्राम स्मैक के साथ जामसर निवासी अजयदेव पुत्र मोहनलाल,चौखुंटी निवासी सोनू,इस्लाम नगर के रहने वाले अकरम उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकरी विक्रम तिवाड़ी के साथ एएसआई रामकरण,कानदान,रामचन्द्र,कृष्ण कुमार,नरेश कुमार,अमरङ्क्षसह,अशोक शमिल रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!