टैरिफ घटा तो खुलते ही शेयर बाजार हुआ अप-National News 

National News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बीती रात को अमेरिका ने भारत पर लगा हुआ टेरिफ घटा दिया है। जिसके बाद आज 3 फरवरी को शेयर बाजार में तेजी हुई। ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इस ऐलान के बाद आज 3 फरवरी को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 2500 (2.9 प्रतिशत) अंकों की तेजी के साथ 84,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 700 (2.9 प्रतिशत) अंक की तेजी है। ये 25,800 पर है।

 

रियल्टी, ऑटो औरशेयर में सबसे ज्यादा खरीदारी है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 5 प्रतिशत चढ़ा है। आईटी और ऑटो इंडेक्स में 4 प्रतिशत की तेजी है। 1 फरवरी को बजट में टैक्स बढऩे के ऐलान के बाद सेंसेक्स 1,546 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं कल 2 फरवरी को सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 पर बंद हुआ था। आज भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान चलते बाजार में तेजी है।
ट्रम्प ने 2 फरवरी को कहा कि वे भारत के साथ डील पर सहमत हैं, जिसमें टैरिफ 50 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!