National News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। भारतीय सीमा में प्रवेश का प्रयास कर रहे दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया। सेना ने इस ऑपरेशन पिंपल पिंपल नाम दिया था। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय सेना की यूनिट चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।


सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग में दो आतंकी मारे गए। इससे पहले 5 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में मुठभेड़ हुई थी। आतंकियों की फायरिंग से एक जवान घायल हो गया था। अधिकारियों के अनुसार, सेना की मदद से पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया था।



