नौकरी लगवाने का झांसा देकर हड़पे रूपए,9 नामजद-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नौकरी लगवाने का झांसा देकर पैसे हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में नई लाईन निवासी भुवनैश सैन ने जयगणेश सोनी,सीमा सोनी,गणपति सोनी,गजानंद सोनी,नरेन्द्र सोनी,किशनलाल सोनी,ओमप्रकाश सोनी,योगेश सोनी व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना गंगाशहर में वर्ष 2022 की बतायी जा रही है।

 

परिवादी ने बताया कि आरोपी उसकी जान पहचान है। जिसके चलते आरोपियों ने उसे कहा कि हम नौकरी लगवा देंगे। परिवादी ने उनकी बातों का भरोसा कर लिया और नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे मांगे तो दे दिए लेकिन अब तक ना तो नौकरी मिली और ना ही पैसे वापस मिले। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर पैसे हड़प लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!