Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर से करीब एक महीने पहले लापता हुई लड़की को पुलिस नें पंजाब से दस्तयाब किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर करीब एक महीने पहले लापता हुई नाबालिग को पुलिस ने दस्तयाब किया है।


मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में मजदूर परिवार की एक लड़की लापता हो गई थी। दो जुलाई को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छानबीन के बाद उसके पंजाब में होने की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार यहां से दल भेजकर लड़की को बरामद कर आरोपी रिंकू नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच सीओ सीटी श्रवणदास संत कर रहे हैं।






