जेवरात व्यापारी के साथ नकाबपोश लुटेरों ने की लूट-Bikaner News 

Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जेवरात व्यापारी के साथ नकाबपोश लुटेरों द्वारा लूट की खबर सामने आयी है। घटना नोखा कस्बे की है। जहां पर नकाबपोश लुटेरों ने व्यापारी के साथ लुट की। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात एक जेवरात व्यापारी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था, तभी बाईपास सड़क पर अज्ञात बदमाशों ने उ स पर हमला कर दिया। हियांदेसर गांव निवासी देवीलाल सोनी की जेवरात की दुकान नोखा गांव से बाईपास को जोडऩे वाले सड़क मार्ग पर स्थित है। वह हमेशा की तरह शुक्रवार रात दुकान बंद कर गांव की ओर रवाना हुआ। इसी दौरान बाईपास सड़क मार्ग पर दो बाइकों पर सवार चार युवक आए, जिनके मुंह कपड़े से ढके हुए थे। उन्होंने देवीलाल को धक्का देकर गिरा दिया और सोने-चांदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। ्रजानकारी के अनुसार, बैग में 35 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी के जेवरात थे, जिनकी कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच प्रारंभ की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!