संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव,ससुराल पक्ष पर आरोप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव मिलने के मामले में अब ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया है। मामला श्रीगंगानगर के घमूडव़ाली क्षेत्र का है। जहां पर रिड़मलसर में रविवार सुबह पानी की डिग्गी में पूजा रानी पत्नी दिनेश कुमार का शव मिला थ। जिस पर अब मृतका के पिता मंगतराम ने मृतका के पति दिनेश कुमार, सास संतोष देवी, ससुर पप्पूराम, ताया ससुर मोहन राम व ननद पर दहेज हत्या व प्रताडऩा का केस दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी पूजा की शादी दो साल पहले रिड़मलसर के वार्ड 9 निवासी दिनेश कुमार के साथ हुई थी। एफआईआर के अनुसार ससुराल पक्ष को लोग पूजा के साथ मारपीट कर दहेज की मांग कर रहे थे। रविवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने सूचना दी कि डिग्गी में गिरने से पूजा की मृत्यु हो गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!