Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक पर सवार विवाहिता के गले में ओढऩी के फंसने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र में 22 अप्रैल को सेवड़ा से गिराजसर के बीच की है। इस सम्बंध में मृतका के पिता भंवरलाल ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी बेटी बाइक पर सवार थी। सेवड़ा से गिराजसर के बीच में उसकी बेटी शारदा की ओढऩी गले में फंस गयी। जिससे वह बुरी तरीके से जख्मी हो गयी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
