8 अगस्त से विवाहिता है लापता,परिजनों ने थाने में लगाई गुहार

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। नन्हे बच्चे को छोड़कर महिला के गुमशुदा हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में महिला के पति गोपाल ने नयाशहर थाने में परिवाद दिया है। प्रार्थी ने बताया कि 8 अगस्त की सुबह 6 बजे के आसपास उसकी पत्नी काजल पिको करवाने का बोलकर घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवादी और उसके परिजनों ने आसपास के रिश्तेदारों के यहां सभी जगह पता किया लेकिन आज दिनांक तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया है। उसका फोन भी बंद आ रहा है। जानकारी के अनुसार महिला के दो बच्चे है। जिनमें छोटा बच्चा मात्र 18 माह का है। परिजन परेशान है और लगातार महिला को ढूढने का प्रयास कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!