डुगर कॉलेज के पास महिन्द्रा गाड़ी ने टैक्सी को मारी टक्कर,एक की मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिन्द्रा गाड़ी द्वारा टैक्सी को टक्कर मारने और एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के डुगर कॉलेज के पास सुबह 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में 4 नंबर डिस्पेंसरी के पास रहने वाले मो. रजाक ने महिन्द्रा गाड़ी के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि आज सुबह मेरे पिताजी सवारियों के कार्य हेतु टैक्सी लेकर घर से निकले। सुबह 8 बजे के आसपास डूंगर कॉलेज के पास महिन्द्रा गाड़ी के ड्राइवर ने गफलत व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टैक्सी को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता को चोटें आयी और पीबीएम में इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!