Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोल्ड डिं्रक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह मजदूरी करती है। उसकी आरोपी मनीराम के साथ जान-पहचान हो गई।
करीब एक साल पहले आरोपी उसे अपने घर ले गया, वहां नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई, जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे। जब वह होश में आई तब पता चला। आरोपी को उलाहना दिया तो उसने फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
पीडि़ता ने बताया कि आरोपी उसे डरा-धमका कर कई बार बलात्कार किया। आरोपी उसे शादी का झांसा देता रहा। करीब छह माह पहले वह गर्भवती हो गई। जब आरोपी को पेट में बच्चा होने की जानकारी दी तो उसने गिराने की बात कहीं और शादी से इनकार कर दिया। आरोपी ने खाली स्टांप व कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए थे। आरोपी से परेशान होकर परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।