Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को घर में घुसकर बदमाशों द्वारा लाठी,डंडों से हमला करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर क्षेत्र की है। जहां पर 4एएस की है। जहां पर देर रात को घर में घुसे बदमाशों ने लाठी,डंडो से हमला कर दिया। इस दौरान घर के लोग सो रहे थे। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, एक व्यक्ति के पैर में चोट लगने पर श्रीगंगानगर रेफर किया गया है।
उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रेफर किया गया। अन्य घायलों को श्रीविजयनगर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।पीडि़त सुखदेव ने पुलिस को बताया कि अनुराग, हरजिंद्र, विक्रम, अंकित और 5 अन्य लोग अचानक घर में घुसे। उन्होंने बिना किसी कहासुनी के महिलाओं पर हमला कर दिया। घटना के पीछे रंजिश का कारण हो सकता है। श्रीविजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।