देर रात को शहर के इस प्रसिद्ध होटल में लगी आग,देखें वीडियो

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में प्रसिद्ध होटल में देर रात को आग लग गयी। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड़ की है। जहां पर देर रात को होटल अंबरवाला में आग लग गयी। आग लगने के कारण होटल में काउंटर व अन्य सामान जलकर राख हो गए।

रात को करीब 12 बजे लगी आग को कोई समझ पाता तब तक आग से काफी नुकसान हो चुका था। एकबारगी तो आग की लपटे काफी भयावह हो गयी। जिसके चलते हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह आग शार्ट सर्किट के चलते लगी है। फायर बिग्रेड़ जब तक मौके पर पहुंची तब तक होटल संचालक व उनकी टीम ने आग पर काबू पा लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही कोटगेट पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!