कुई खोदते समय हुई मजूदर की मौत





राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कुई खोदते समय मजूदर की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी थाना क्षेत्र के वैष्णोधाम के पीछे की है। जहां पर सुरजमल अन्य साथियों के साथ कुई खोद रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सुरजमल को कुई खोदते समय अचानक से हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे कुई से निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

HTML tutorial

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!