घर के ताले तोड़े और नकदी के साथ पार किए आभूषण और साडिय़ां-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चोरी की वारदात को अंजाम देकर सोने,चांदी के आभूषण और सामान चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोलायत पुलिस थाने में कोलायत निवासी ओमप्रकाश आचार्य ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना कोटड़ी में 12 जून 2025 से 13 जून की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी रात के समय में उसके घर पर में ताले तोड़कर घुसे। जिसके बाद आरोपियों ने नगद रूपए,सोने,चांदी के आभूषण व साडिय़ां सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!