देश-दुनिया: नमाज के दौरान मस्जिद में ब्लास्ट, 30 की मौत, 150 से अधिक घायल-International News

International News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में ब्लास्ट हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की है। जहां पर जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में आत्मघाती हमला हुआ। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, हमले में 31 लोगों की मौत हो गई है और 169 घायल हुए हैं।पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और राहत का काम शुरू कर दिया है। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया और घायलों को वहां पहुंचाया जा रहा है।
इस्लामाबाद के पुलिस चीफ ने पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। अधिकारियों को आशंका है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!