Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खेलते समय बच्चे के कुंड में गिर जाने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा क्षेत्र के हिम्मटसर गांव की है। जहां पर एक मासूम बच्चा ननिहाल अपनी मां के साथ आया हुआ था। जहां पर खेलते हुए वह कुंड में गिर गया। पता लगते ही बचाने के लिए मासूम की मां भी कुंड में कूद गयी। जब मासूम की नानी को इसकी सूचना लगी तो नानी भी दोनो को बचाने के लिए कूंड में कूद गयी। आसपास के लोगों को जानकारी मिली तो दोनो महिलाओं और बच्चो को बाहर निकाला गया। महिलाओं को तो बचा लिया लेकिन चार वर्षीय मासूम विहान की मौत हो गयी। मृतक की माँ को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।

Leave a Comment