राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्टेडियम से व्यक्ति को उठा ले जाने और बुरी तरीके से मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों ने र्मोचरी के बार धरना लगा दिया। इस सम्बंध में 1 अक्टूबर को रूस्तम ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि आरोपित उसके भाई शखावत खां को पद्मिनी स्टेडियम से 30 अक्टूबर की रात को उठा ले गए। जिसके बाद बुरी तरीके से मारपीट की। समझाईश के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को डिटेन किया है।