बीकानेर संभाग से बड़ी खबर
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कुछ समय पहले बीकानेर के लूणकरणसर तहसील में एक ही रात में बडा गढ्ढा हो गया। जिसने कई पेड़ों को समा लिया था। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। ऐसी ही खबर अब चुरू जिले से सामने आयी है। जहां पर सोनपालसर गांव में अचानक से गढ्ढा हो गया जो कि देखते ही देखते कुछ घंटे में 50 फीट गहरा हो गया। जिसके बाद से ही आसपास के लोगों के डर है कि आखिर हो क्या रहा है।
यह इलाका राजस्थान के प्रसिद्ध थार मरुस्थल का हिस्सा है। पिछले करीब सवा साल में इस रेगिस्तान में इस तरह से मिट्टी धंसने का यह तीसरा मामला है। जमीन धंसने से सोनपालसर के लोग दहशत में हैं। किसी को समझ में नहीं आ रहा कि ये क्या हो रहा है
चूरू जिले के सोनपालसर गांव में एक सितंबर को सुबह सात बजे एक ग्रामीण ने जमीन में मिट्टी को धंसते हुए देखा। जहां मिट्टी धंस रही थी, वहां लगातार गड्ढा होता जा रहा था। उसने ग्रामीणों को खबर दी। जब लोग मौके पर पहुंचे तो यह गड्ढा काफी बड़ा हो चुका था। घबराए हुए ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। ऐहतियात के तौर पर प्रशासन ने मौके पर लोगों को जाने से रोका है। यहां चारों ओर रस्सी बांध दी गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि रिस्क है, पता नहीं कब कहां से जमीन धंस जाए। कल छोटा-सा गड्ढा था। अब यह 50 फीट का हो चुका है।
जहां गड्ढा हुआ है, उसके आसपास चार-पांच गांव हैं। सोनपालसर गांव यहां से तीन किमी है। जहां आबादी रहती है। जिस जगह घटना हुई, उस जगह से करीब 300 फीट की दूरी पर गुसाईं जी महाराज की बणी है। लोगों को डर है कि कहीं पूरा गांव इसमें न समा जाए। बता दे कि इससे पहले ऐसा ही एक गढ्ढा बीकानेर के लूणकरणसर में भी हो गया था।