राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जेल में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर से जुड़ी है। जहां पर सूरतगढ़ के उप कारगृह में एक साल से जेल में बंद बंदी ने आज सुबह फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार बंदी नसीब सिंह एनडीपीएस मामले में 30 मई 2023 से कारागृह में था। उसे जेल के बैरक नंबर एक में रखा गया था। वह सूरतगढ़ में सदर थाना क्षेत्र के भगवानगढ़ गांव के वार्ड नंबर 3 का रहने वाला था। शुक्रवार सुबह 5 बजे उसने बैरक में पगड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। जिसके बाद जेल में हड़कंप मच गया। फिलहाल फांसी लगाने के कारणों के बारे में जानकारी नहंी मिल पायी है। जेल प्रशासन ने अब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर कानूनी कार्रवाई करने और पोस्टमॉर्टम करवाने की अपील की है।





