सवा चार माह का ग्रहण आज हटेगा,हो सकते हैं अहम फैसले-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में करीब सवा चार महीने के बाद केबिनेट बैठक पर लगा ग्रहण आज खत्म हो जाएगा। इस बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। आज केबिनेट की होने वाली बैठक करीब सवा चार महीने बाद हो रही है। इससे पहले बैठक 8 मार्च को हुई थी। लंबे समय बाद बैठक होने से कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगने की संभावना है। सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में दोपहर 12 बजे कैबिनेट की बैठक होगी।

 

इसके एक घंटे बाद 1 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक भी बुलाई गई है।गौरतलब है कि लंबे समय से कैबिनेट की बैठक नहीं होने से कुछ जरूरी निर्णय सरक्यूलेशन के जरिए पास करने के लिए कैबिनेट मंत्रियों के घरों पर फाइल भेजकर हस्ताक्षर कराए गए थे। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल बैठक का एजेंडा बड़ा हो सकता है। इसमें कई विभागों के कर्मचारियों के सेवा नियमों में संशोधन, भूमि आवंटन और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े बड़े प्रस्ताव शामिल होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!