प्रशासन अनुमति दे तो अच्छा अन्यथा जनभावनाओं के अनुरूप लगेगी वीर शहीद मेजर थॉमस की प्रतिमा-गोवर्धन ङ्क्षसह,देखें वीडियो

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कीर्ति चक्र से सम्मानित वीर शहीद मेजर जेम्स थॉमस की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तैयारी जारी है। जनता के सहयोग से 23 मार्च को प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसको लेकर आज प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। जिसमें शहीद सम्मान समिति से जुड़े रामदयाल,सीताराम सियाग और अधिवक्ता गोवर्धन ङ्क्षसह मौजूद रहें।

 

सिंह ने कहा कि कीर्ति चक्र विजेता शहीद मेजर जेम्स थॉमस की मूर्ति किसी सम्मानजनक स्थान पर लगाने के लिए लम्बे समय से मांग की जा रही है। जिस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। जिसके चलते संभागीय आयुक्त को तीन दिन पहले एक लिखित में जानकारी देते हुए ये तय किया गया है कि अगर बीकानेर प्रशासन द्वारा इस सम्बन्ध में जल्द ही कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो बीकानेर के नागरिकों की उपस्थिति में आगामी 23 मार्च को शहीद थॉमस की मूर्ति पब्लिक पार्क या अन्य किसी सम्मानजनक सार्वजनिक स्थान पर लगा दी जायेगी।

 

गोवर्धनसिंह ने बताया की मूर्ति लगवाने के लिए मेजर थॉमस की माताजी गत 19 वर्षों से संघर्षरत है लेकिन दुर्भाग्य है कि इतने सालों तक सरकारों, नेताओं और अफसरों ने इसकी सुध तक नहीं ली। ऐसे में अब जनता ने ये आंदोलन अपने हाथ में लिया है और इसके लिए किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

 

गोवर्धन ङ्क्षसह ने कहा कि जनता के सहयोग से यह प्रतिमा स्थापित की जाएगी। गोवर्धन सिंह ने कहा कि प्रशासन चाहे तो पांच मिनट में इसकी स्वीकृति दे सकती है। सिंह ने कहा कि कलक्टर से मंत्री राज्यवर्धन ङ्क्षसह राठौड़ ने चर्चा की और कलक्टर को मंत्री ने सार्वजनकि स्थान पर प्रतिमा लगाने को कहा वहीं दूसरी और मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने भी प्रतिमा स्थाापित करने के लिए आदेश देने की मांग उठाई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!