गाड़ी के लिए दिए 8 लाख लेकिन ना गाड़ी मिली ना पूरे पैसे वापस

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाड़ी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में नोखा रोड़ भीनासर के रहने वाले आरकेसी बिल्डकॉन इंडिया के डायरेक्टर श्रीराम सियाग ने संतोष सिंह राजपुरोहित,सुनिल राजपुरोहित,विष्णु,साहित शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना पुलिस चौकी के सामने नोखा रोड़ भीनासर में 09 नवम्बर 2023 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसे गाड़ी खरीदनी थी। जिसके एवज में उसने सुनील राजपुरोहित के खाते में 8 लाख रूपए डाल दिए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने दो बार में 90 हजार और एक लाख 50 हजार रूपए वापस कर दिए लेकिन पांच लाख 60 हजार बाकी है जो कि बार-बार मंागने पर भी नहीं दे रहा है।पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!