एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से जुड़ा मामला
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यास कॉलेानी थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी है। वहीं एक बच्चा गंभीर है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आईजी ओमप्रकाश पासवान भी मौके पर पहुंचे है। मृतकों की पहचान राहुल मारू,रूचि मारू,अराध्या मारू के रूप में हुई है। ये परिवार किराये के मकान में रह रहा था। प्रथम दृष्टया मामला आर्थिक तंगी से जुड़ा हुआ है। जैसे ही सूचना आसपास के लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। जानकारी के अनुसार पूरे परिवार ने सामूहिक आत्महत्या करने के उद्देश्य से विषाक्त का सेवन कर लिया था।