पति ने कार सहित पानी में डूबा दिया पत्नी को,हत्या का आरोप,नहर में कार गिरने से जुड़ा है मामला

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों छतरगढ़ थाना क्षेत्र के आरडी 660 की नहर में कार के गिरने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। कार के साथ नहर में गिरी विवाहिता के पिता ने अपने दाामाद सहित अन्य पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। झुझुनूं के चिड़ावा के रहने वाले भगवानाराम ने सियासर पंचकोसा निवासी अपने दामाद अनूप धानक व सुंदर धानक,श्ंाकर,कांता पर आरोप लगाया है। परिवादी ने बताया कि आरोपित उसकी बेटी रेणु केा शादी के बाद से ही दहेज की मांग केा लेकर परेशान करते थे। जिसके चलते ही दो दिनों पहले अनूप धानक ने प्लानिंग के तहत कार को नहर में कूदा दिया और खुद कार से कूद गया। जिसके चलते प्रार्थी की बेटी रेणु की मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दे कि दो दिनों पहले ही आरडी 660 की नहर में कार सहित विवाहिता गिर गयी थी और व्यक्ति कार के नहर में गिरने से पहले ही कूद गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!