दिनदहाड़े घर में सेंधमारी,हजारों की नकदी और आभूषण किए पार

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लगातार बीकानेर में चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी है। बीती रात को ही लूणकरणसर के क्षेत्र में तीन दुकानों में सेंधमारी कर माल पार किया गया था। जिसके बाद शहरी क्षेत्र के श्रीरामसर से चोरी की खबर सामने आयी है। घटना दिनदहाड़े की है। जिसके बाद आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी। इस सम्बंध में परिवार के लोगों ने थाने में परिवाद दिया है। इस सम्बंध में हरिकिशन(अतुल) गहलोत ने बताया कि में श्रीरामसर में साईनाथ स्कूल के पास किराए के मकान में रहता हूं।

 

कल 25 अगस्त को में हमेशा की तरह शुबह 9 बजे काम पर निकला था,घर पर मेरी पत्नी थी जो बाजार से कुछ सामान लाने के लिए 1 बजे घर से निकली थी। शाम को 6 बजे के करीब हम दोनों साथ मे घर आये थे तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक टूट हुआ था व अलमारी से 27000 रु,चांदी की पायल व एक सोने की रखड़ी गायब थी। हरिकिशन ने बताया कि 2 साल पहले भी मेरे घर पर चोरी हुई थी। जिसकी भी पुलिस में शिकायत की थी,मगर पुलिस ने आज तक कोई कार्यवाही नही की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!