हनीट्रेप का मामला आया सामने,व्यापारी को ब्लैकमेल कर मांगे दस लाख, महिला सहित दो गिरफ्तार

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अश्लील वीडियेा बनाकर ब्लैकमेल करने और पैसों की डिमांड करने का मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो को गिरफ्तार किया है। मामला श्रीगंगानगर के कोतवाल थाना क्षेत्र से जुड़ा है। परिवादी गाजर का व्यापारी है। परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि व्यापार के सिलसिले में एक महिला के साथ उसका संपर्क हुआ। युवती से व्यापार के सिलसिले में लगातार बातचीत होने लगी। इसी दौरान एक दिन युवती ने उसे बताया कि उसका अश्लील वीडियो उसके पास है। जिसके बाद आरोपित ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड करने लगे।

 

परिवादी ने बताया कि आरोपी युवती ने दस लाख रुपए की मांग करते हुए कहा कि रुपए नहीं देने पर उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ रेप का मामला भी दर्ज करवा दिया जाएगा। आरोपियों ने उसे इंदिरा वाटिका बुलाया और मोबाइल छीनकर जबर्दस्ती 99 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर करवा लिए। आरोपी इसके बाद भी पीडि़त पर दस लाख रुपए देने का दबाव बनाते रहे।
जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और आरोपियों के एक्सटॉर्शन मनी की मांग करने पर पुलिस ने पीडि़त को दस हजार रुपए देकर इंदिरा वाटिका में भेजा। वहां आरोपी महिला मौके पर पहुंची। आरोपी महिला ने इंदिरा वाटिका में पीडि़त से दस हजार रुपए लिए और उसे उसका वीडियो डिलीट करने का आश्वासन दिया। इसी दौरान पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। घटना के दौरान महिला का साथी अलवर जिले के एक गांव का रहने वाला महेंद्र मीना पार्क के आसपास घूम रहा था। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही वह फरार हो गया। उसे बाद में पुलिस ने जस्सासिंह मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!