HTML tutorial


इस्तीफा लेकर पहुंचे भाजपा पार्षदों का हाई वोल्टेज ड्रामा,गिर सकता है बोर्ड!




राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर बीजेपी के दो पार्षद इस्तीफा देने के लिए पहुंचे। इसकी भनक नेताओं को लगते ही मौके पर भाजपा नेता पहुंचे ओर अपने दोनो पार्षदों को एकबारगी समझाइश करते हुए ले गए है। हालांकि भाजपा के दोनो पार्षदों के अब तक इस्तीफे नहीं हुए है। दरअसल वार्ड 4 और 5 के पार्षद उपखंड अधिकारी के पास इस्तीफा देने पहुंचे। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने उन्हें कुछ और देर विचार करने के लिए कहा। जैसे ही ये खबर भाजपा नेताओं के पास पहुंची और विनोद गुसाई,मानमल शर्मा पहुंचे और दोनो पार्षदों को एकबारगी समझाईश करते हुए ले गए। जिसके बाद भाजपा के बोर्ड गिरने और अल्मपत की खबरें बाजार में तैरने लगी।
बता दे कि श्रीडूंगरगढ़ में कुल 40 में से 23 भाजपा के पार्षद थे। जिनमें से एक बागी हो गया। जिसके बाद 22 बचे। इनमें से भी गत दिनों एक पार्षद उपचुनाव में भाजपा हार गयी ऐसे में अब 21 पार्षद बचे है जो कि बहुमत का पूर्ण आंकड़ा है। अब अगर भाजपा के दो पार्षद किन्हीें कारणों से इस्तीफा दे देंगे तो भाजपा का बोर्ड अल्मपत में आ जाएगा।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!