हरे पेड़ों को काटा,मौके पर पहुंची टीम ने जब्त किए ट्रेक्टर,पिकअप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में लगातार राज्यीय वृक्ष खेजड़ी के वृक्षों को काटा जा रहा है। जिसको लेकर पर्यावरण प्रेमियों में भंयकर रोष है। पर्यावरण प्रेमी खेजड़ी को सुरक्षित रखने के लिए लगातार गश्त तक कर रहे है और पेड़ माफियों से दो-दो हाथ भी करते हुए नजर आ रहे है। ऐसी ही खबर फिर सामने आयी हे। इस बार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पेड़ काटे गए है।

 

जहां पर आसपास के लोगों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और पेड़ अपने कब्जे में लिए है। घटना श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के पास की हे। जहां पर कृषि भूमि पर लगे हरे पेड़ों को काटा जा रहा था। मौके पर पहुंची टीम ने एक ट्रेक्टर,पिकअप को हरे पेड़ों के साथ जब्त किया है।

पिकअप में कटे हुए पेड़ों की लकडिय़ां डाली हुई थी। इस पर पुलिस ने आरा मशीन के साथ ही ट्रैक्टर और पिकअप को जब्त कर लिया। इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने 25 हजार रुपए का जुर्माना मौके पर लगाया।सहायक वन संरक्षक ने कहा कि यह जांच के बाद भी पता चलेगा कि कितने पेड़ काटे गए। इसमें खेजड़ी सहित अन्य कौन से पेड़ थे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!