जितना पैसा हीं नहीं उतना लगाया गूगल पर जुर्माना,जानकार हो जाएंगे हैरान,फैल हो जाएंगे जोडऩे में,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जुर्माने की चर्चा हो रही है। इस जुर्माने की रकम इतनी ज्यादा है कि यह किसी भी आम आदमी की समर्था और कल्पना से बाहर है। इस रकम को देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, रूस की एक कोर्ट ने अमरीका की कंपनी गूगल पर इतना बड़ा जुर्माना लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह रकम 2 अनडिसिलियन रूबल यानी करीब 2.5 डिसिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। यह इतनी बड़ी रकम है कि इसके लिखने के लिए 1 से आगे 36 जीरो लगाने पड़ेंगे, जो कुछ इस तरह दिखाए देगा- 25000000000000000000000000000000000 डॉलर। अगर हम इसे भारतीय रुपए में बदलने के बारे में सोचें, तो यह संख्या और भी बढ़ जाएगी। सरल शब्दों में समझें, तो यह इतनी बड़ी रकम है कि धरती पर इतनी दौलत मौजूद नहीं है। एक दावा यह भी है कि पूरी दुनिया की जीडीपी भी इस आंकड़े के करीब नहीं आ सकती।
रूस की अदालत ने गूगल पर इतना बड़ा जुर्माना लगाया है जिसका भुगतान करना असंभव है। मास्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान का है। दरअसल गूगल ने रूस में सरकार समर्थित 17 टी.वी. चैनलों को यूट्यूब पर रिस्टोर करने से इंकार कर दिया था। इसके परिणामस्वरूप, रूस ने गूगल पर इतना बड़ा जुर्माना लगाने का निर्णय लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!