फैक्ट्री में गैस का रिसाव,लोगों की बिगड़ी तबीयत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आईस फैक्ट्री में गैस रिसाव हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चौखुंटी ओवरब्रिज के पास की है। जहां पर आईसक्रमी फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से आसपास के लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, समय रहते रिसाव को दुरुस्त कर दिया गया है।
चौखूंटी क्षेत्र में नगर निगम के भंडार के पीछे आइस फैक्ट्री में ये हादसा हुआ है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस पर लोगों ने आसपास देखा तो आइस फैक्ट्री से रिसाव की आवाज आ रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज सुबह यह रिसाव हुआ। जिसके चलेत आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत,उल्टियां होने लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर रात को यह स्थिति हो जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!