राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गैस सिलेंडर के लीक हो जाने की खबर सामने आयी है। जिसमें एक महिला सहित तीन के झुलसे जाने की सूचना मिली है। घटना नोखा कस्बे के भाटो के बास की है। जहां पर शाम को एक घर में गैस सिलेंडर लीक हो गया। जिसके बाद आसपास हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक महिला सहित तीन झुलस गए। जानकारी के अनुसार
भाटो के बास में यह घटना हुई। जिसमें एक घर में महिला और बच्चे झुलसे सामान्य रूप से झुलसे है। सूचना पर पहुंची फायर फाइटर्स की टीम ने आग पर पर काबू पाया। झुलसे हुए तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Comment