You are currently viewing वोटों की गिनती में जारी है आगे पीछे का खेल,केजरीवाल,आतिशी पीछे

वोटों की गिनती में जारी है आगे पीछे का खेल,केजरीवाल,आतिशी पीछे

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। 70 विधानसभा सीटों पर आज परिणाम आने वाले है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती में शुरू से ही भाजपा आगे चल रही है। पहले ड़ेढ घंटे में बैलेट की गिनती पुरी हो चुकी है। जिसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। 70 सीटों में भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आप 15-19 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस मुकाबले में पिछड़ चुकी है और एक सीट पर आगे चल रही है।
इलेक्शन कमीशन के वोटों पर गौर किया जावे तो अब तक गिने गए वोटों में से भाजपा को 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिले है। वहीं आप 40 प्रतिशत वोटों के साथ पिछड़ती हुई नजर आ रही है।
बता दे कि अब तक हुईगिनती में आप के दिग्गज नेता अपनी विधानसभा सीटों पर पीछे चल रहे है। पूर्व सीएम केजरीवाल,सीएम आतिशी,मनीष सिसेादिया,सत्येन्द्र जैन पीछे चल रहे है। वहीं केजरीवाल के सामने भाजपा के अरविंद ङ्क्षसह लवली आगे चल रहे है।