HTML tutorial

अज्ञात जानवर ने फैलाई दहशत,एक ही रात में चार लोगों पर किया हमला-Bikaner News 




Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात जानवर द्वारा दहशत फैलाने और चार लोगों पर हमला करने की खबर सामने आयी है। घटना दंतौर थाना क्षेत्र के चक 19 बीएलडी और दंतौर मार्केट की है। जहां पर एक ही रात में जानवर ने चार लोगों पर हमला कर दिया। हमले में एक महिला, एक बच्ची और दो युवक घायल हो गए। वन विभाग का मानना है कि लोमड़ी या सियार का हमला हो सकता है।

 

घटना में गंभीर रूप से घायल महिला किशना देवी पत्नी गोपीराम और उनकी बेटी सोनू को प्राथमिक इलाज के बाद दन्तौर हॉस्पिटल से पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर रेफर किया गया। इसके बाद जोधपुर एम्स के लिए रेफर किया गया। जानवर ने महिला के चेहरे को बुरी तरह से काट डाला।

 

हमले में घायल अन्य दो युवक सुरेश कुमार पुत्र मनोहर लाल, निवासी चक 19 बीएलडी और अनिल कुमार पुत्र मूलाराम निवासी ग्राम पंचायत तांतवाश, तहसील खींवसर, जिला नागौर जो कि दंतौर छात्रावास में मजदूरी का काम करने आया हुआ था। सुरेश कुमार के कान पर जानवर ने हमला किया, जिससे उसका कान पूरी तरह से अलग हो गया। दोनों को भी पीबीएम बीकानेर रेफर किया गया है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले ऐसा हमला कभी नहीं देखा। अज्ञात जानवर के हमले के कारण ग्रामीण रात के समय बाहर निकलने से डर रहे हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!