राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पेशी से लौट रहे कैदी के फरार हो जाने के मामले में पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला बीती रात का है। जहां पर बीकानेर सेंट्रल जेल में बंद कैदी आकाश उर्फ खुरी जो कि चुरू के एक मामले में बीकानेर जेल में बंद था। कैदी को हरियाणा के फतेहाबाद पेशी पर ले जाया गया था। जहां से वापस आते समय रास्ते में कैदी फरार हो गया। जानकारी के अनुसार कैदी सुरतगढ़ तक तो था लेकिन उसके बाद फरार हो गया। इसी को लेकर पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस सम्बंध में एसपी कावेन्द्र सागर ने बताया कि एक हैड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया है। हैड कांस्टेबल रामदेव, कांस्टेबल प्रेमराज, गुरविंदर, परसाराम व पवन को सस्पेंड किया गया है।
