bikaner news जस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किसान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर थाना क्षेत्र के नौरंगदेसर की है। जहां पर अमित सोनी के खेत में खड़ी फसल में अचानक आग लग गयी। जानकारी के अनुसार करीब 12 बीघा खेत में खड़ी गेंहू की फसल अचानक चिंगारी से जलकर राख हो गयी। अचानक आग की लपटे देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ ही मिनटों में लाखों की फसल जलकर राख हो गयी। जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक किसान को काफी नुकसान हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग की जांच में जुटी है।