तीन ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी आग,दो लोग जिंदा जले,देखें वीडियो

राजधानी से बड़ी खबर
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तीन वाहनों की भीषण भिड़ंत में आग लगने और दो लोगों के जिंदा जल जाने की खबर सामने आयी है। घटना जयपुर के अजमेर रोड़ की है। जहां पर तीन वाहनों में भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते दो लोग जिंदा जल गए। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर व खलासी जिंदा जल गए। वहीं एक दूध का टैंकर पुलिया पर लटक गया।

https://youtu.be/c3y0pmNVk0k?si=Y6BLjHHMUlZeJsOG

जानकारी के मुताबिक पुलिया से नीचे उतरने के दौरान दूध टैंकर, ईंट से भरा ट्रक और अन्य ट्रॉला में भिड़ंत हो गई थी। हादसे में ट्रक के केबिन में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि केबिन में दो लोग चिल्ला रहे थे। आग विकराल होने पर कोई नजदीक नहीं गया। दूध का टैंकर पुलिया से नीचे लटक गया। उसके ड्राइवर-क्लीनर घायल हुए हैं। ट्रक का केबिन पूरी तरह से जल गया है। उसमें बैठे ड्राइवर-क्लीनर और दस्तावेज भी पूरी तरह जल गए। ट्रक के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी आरटीओ को भेजी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!