Bikaner News
मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति के शव मिलने का मामला
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर में मिले बुजुर्ग दपंति के शव के मामले में लगातार नई जानकारी सामने आ रही है। आज पीबीएम की मोर्चरी के आगे परिजनों ने शव लेने से इंकार करते हुए धरना लगा दिया है। परिजनों की मांग है कि इस मामले में हत्या की आंशका है ओर हत्यारों के सम्बंध में पुलिस त्वरित कार्रवाई करें।


बुजुर्ग दपंति के बेटे अजय वर्मा ने मीडिया को बताया कि किसी जानकारी द्वारा ही यह वारदात की गयी है क्योंंकि घर के आगे से लॉक मिला है साथ ही घर में पानी के तीन ग्लास बताए जा रहे है। ऐसे में जानकार नहीं होते तो पानी और व्यवस्था शायद नहीं की जाती। ऐसे में मृतकों के बेटे ने किसी जानकार पर ही शक जताया है। हालांकि मृतकों के बेटे ने बताया कि हमने इस सम्बंध में पुलिस को जानकारी दी है।
परिजनों ने इस मामले में दोषी लोगों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए धरना लगाया है। बता दे कि कल मंगलवार को दोपहर को सूचना मिली थी कि मुक्ताप्रसाद में सेक्टर 4/11 में एक घर में दो शव मिले है। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी।
बुजुर्ग दपंति के बेटे ने बताया कि उसने माता-पिता को फोन किया और जब फोन नहीं उठा तो अपने जानकारों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुरी घटना का पता लगा। मृतकों के बेटे ने बताया कि घर में चोरी की गयी है और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया है।



