राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गला घोंट कर पुत्रवधू की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई छतरगढ़ पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने करीब 11 महीने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिस पर पुलिस ने 5 हजार का इनाम घोषित किया था। 11 महीने से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी विचित्र पुत्र प्रीतम निवासी अनूपगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पुत्रवधू गगनदीप कौर को चक 1 बीएसएम में गला घोंट कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद हत्या को छुपाने के लिए पुत्रवधू के शव को सतासर के पास मुख्य नहर में फेंककर फरार हो गया था।