Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कहते है कि कठिन परिस्थितियों में इंसान को कुछ भी अच्छा नहंी लगता है या यूं कहें कि उसे कुछ भी पसंद नहीं आता है लेकिन कुछ ऐसे में भी होते है जो कि इस कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य को नहीं भूलते है।
ऐसा ही कुछ कर दिखाया है सामाजिक कार्यकर्ता मनोज प्रजापत ने। दरअसल मनोज प्रजापत लगातार सामाजिक कार्यो से जुड़े रहे है और बीते कुछ समय से किडमी में समस्या के चलते आराम कर रहे हैं लेकिन जैस ही पर्यावरण के प्रति पौधारोपण की जानकारी मिली तो खुद को रोक नहीं पाए।
इसी कड़ी में आज सुबह 7 बजे कुमार समाज श्मशान भूमि, शिवबाड़ी स्थित वल्लभ गार्डन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसका नेतृत्व खुद मनोज ने किया ओर जिसका नेतृत्व स्वयं मनोज प्रजापत ने किया — वह भी उस स्थिति में जब सक्रिय भागीदारी निभाई।
मनोज ने कहा कि शारीरिक परिस्थितियाँ हमें रोक नहीं सकतीं, अगर इरादा सेवा का हो। पौधारोपण के दौरान कईा प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान मुलचंद गेधर, श्याम सिंह भाटी,मदन भारती,शिव डाबी,जेठाराम खुडिय़ा,विष्णु पुनिया,
राजेन्द्र सिंह,विजु सिंह सहित अनेक युवा मौजूद रहें।