कमरे में पंखे के हुक से फांसी लगाकर जीवनलीला की समाप्त

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना कालू थाना क्षेत्र के करणीसर में 27 अगस्त की सुबह 11 बजे के करीब की है। जहां पर 37 वर्षीय युवक लालचंद पुत्र नारायणराम ने कमरे में पंखे के हुक से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इस सम्बंध में कालु पुलिस थाने में करणीसर उर्फ राजासर में श्रवणराम पुत्र देवीलाल ने मर्ग दर्ज करवायी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!