राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेशभर में निकाय चुनावों का इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच निर्वाचन आयोग ने अहम दिशा निर्देश जारी किए है।
निर्र्वाचन आयोग अब ग्राम पंचायत के वार्ड, पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्रों तथा जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों की क्षेत्रवार मतदाता सूचियों तैयार करने जा रहा है। यह आम चुनावों से पूर्व मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण है। जिससे भजनलाल सरकार को झटका लगा है।
गौरतलब है कि प्रदेश की 6759 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल जनवरी 2025 में तथा 704 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल मार्च 2025 में समाप्त हो चुका है। साथ ही 3847 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल सितम्बर-अक्टूबर 2025 में समाप्त हो रहा है, जिनके आम चुनाव होने है।
पुनरीक्षण कार्यक्रम
-निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन- 26.09.2025 (शुक्रवार)
-निर्वाचक नामावलियों का वार्डों / मतदान केन्द्रों पर पठन- 29.09.2025 (सोमवार)
-दावों एवं आक्षेपों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि- 05.10.2025 (रविवार)
-विशेष अभियान की तिथियां- 29.09.2025 एवं 30.09.2025
-दावों एवं आक्षेपों के निस्तारण की अवधि- 12.10.2025 (रविवार)
-पूरक सूचियों की तैयारी- 24.10.2025 (शुक्रवार)
-निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन- 29.10.2025 (बुधवार)