Education News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्कूलों में समय को लेकर एक बार फिर आदेश जारी किया गया है। बीकानेर संभाग में गर्मी से राहत के बीच यह आदेश जारी किया गया है। खबर बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर से जुड़ी है। जहां पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर आदेश जारी किया है। अब नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेंगी। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने पूर्व में जारी आदेश को वापस लेते हुए यह निर्णय लिया है। पहले लू के कारण स्कूलों का समय घटाकर सुबह 7.30 से 11 बजे तक कर दिया गया था।
डॉ. मंजू ने बताया कि यह फैसला शिविरा पंचांग के अनुसार लिया गया है। इससे बच्चों की पढ़ाई का समय पूरा मिलेगा। सभी सरकारी और निजी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि समय परिवर्तन की जानकारी तुरंत बच्चों, अभिभावकों और स्टाफ तक पहुंचाई जाए।
Leave a Comment