प्रदेश में बड़ा हादसा
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना दौसा जिले के लालसोट की है। जहां पर बस स्टैंड पर तेज रफ्तार डंपर ने बस और बाइकों को टक्कर मारते हुए भीड़भाड़ में घुस गया। जिसके चलते कई लोग वाहनोंं के नीचे दब गए। जानकारी के अनुसार इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि डंपर का ब्रेक फेल हुआ था। इसके बाद वह बस से भिड़ा और भीड़ में घुस गया। दोनों ही वाहनों के नीचे 15 लोग दब गए थे। 10 गंभीर घायलों को लालसोट और दौसा के जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट सुबह 11.30 बजे हुआ। बस व डंपर के नीचे फंसे घायलों को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। स्थानीय नेताओं ने हादसे के लिए पुलिस-प्रशासन को जिम्मेदार बताया है।
